मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा उदयपुर में

आगामी वल्लभनगर एवं धरियावद विधानसभा के उपचुनावों की तैयारियों का किया अवलोकन 

 | 
chief election commisioner

उदयपुर 18 सितंबर 2021। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के मुख्य चुनाव आयुक्त माननीय श्री सुशील चन्द्रा एवं उप मुख्य चुनाव आयुक्त श्री चन्द्र भूषण कुमार आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 एवं वल्लभनगर एवं धरियावद विधानसभाओं के उप चुनावो की तैयारियों का अवलोकन करने उदयपुर भ्रमण पर आये। 

माननीय मुख्य चुनाव आयुक्त ने उदयपुर में हिदुस्तान जिंक के मुख्य प्रशासनिक कार्यालय में संभाग के सभी जिला कलक्टर्स एवं पुलिस अधीाक्षको के साथ बैठक की। 

बैठक में राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रवीण गुप्ता, संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, महानिरीक्षक पुलिस हिंगलाजदान, संभाग के समस्त जिलो के जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News