मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 9 जनवरी उदयपुर दौरे पर

मुख्य मंत्री बनने के बाद उनका यह पहला दौरा रहेगा

 | 
Chief Minister Bhajan Lal in Udaipur

उदयपुर 8 जनवरी 2024। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा 9 जनवरी दोपहर 12:50 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। Dabok एयरपोर्ट से वे हेलीकॉप्टर द्वारा उदयपुर के पश्चिम में स्थित नाई गांव पहुंचेंगे, जहां वे विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप का अवलोकन करेंगे। 

नाई स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उदयपुर आ रहे सीएम भजनलाल शर्मा के दौरे को लेकर तैयारियां का जायज़ा लेने कलेक्टर अरविंद पोसवाल और विधायक फूल सिंह मीणा मौके पर गए थे।

भजन लाल नाई से नाथद्वारा स्थित बिलोटा जाएंगे जहां वे फिर विकसित भारत यात्रा का अवलोकन कर डबोक एयरपोर्ट जाएंगे और वहा से शाम 4 बजे की फ्लाइट से पुनः जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News