उदयपुर में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 4 जुलाई को

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व
 | 
Rozgar Utsav Udaipur

 

 

Udaipur Times, Udaipur News: 3 जुलाई 2026। जिला मुख्यालय पर नगर निगम ऑडिटोरियम में 4 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। Udaipur News

इसमें राजकीय सेवा के नव चयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री नवनियुक्त कार्मिकों को संबोधित करेंगे और उनसे वर्चुअल संवाद भी करेंगे। Udaipur News

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने रोजगार उत्सव के सफल आयोजन को लेकर मुख्य जिला शिक्षाधिकारी को नोडल अधिकारी तथा उपनिदेशक रोजगार कार्यालय को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी दायित्व सौंपते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। Udaipur News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News