उदयपुर में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव: 1500 से अधिक नव नियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र

 | 
Udaipur Mukhyamantri Rozgar Utsav

 

Udaipur Times, Udaipur News 4 जुलाई 2026। उदयपुर में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का हुआ भव्य कार्यक्रम के दौरान जिले के डेढ़ हजार से अधिक नव नियुक्त कार्मिकों का वेलकम किट देकर आत्मीय अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने मंच पर पांच नव नियुक्त कार्मिकों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पूरे सभागार में नव नियुक्त कार्मिकों के उत्साह और उल्लास का विशेष माहौल देखने को मिला। Udaipur News

समारोह को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि राजस्थान विकास, सुशासन और रोजगार सृजन के नए युग में प्रवेश कर चुका है। राज्य सरकार युवाओं को पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नव नियुक्त कार्मिकों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ आमजन की सेवा करने का आह्वान किया। Udaipur News

राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार के समन्वित प्रयासों से राजस्थान में विकास कार्यों को नई गति मिली है। रोजगार उत्सव युवाओं के आत्मविश्वास को मजबूत करने वाला अभिनव प्रयास है। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त कार्मिक अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन कर जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। Udaipur News

लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना किसी भी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है और आज का यह आयोजन उसी संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने नव नियुक्त कार्मिकों से अपेक्षा की कि वे अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और सेवा भाव से शासन-प्रशासन की सकारात्मक छवि को और सुदृढ़ बनाएंगे। समारोह को विधायक मीणा सहित अन्य ने भी संबोधित किया। अंत में नव नियुक्त कार्मिकों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी अतिथियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश के विकास और जनकल्याण के संकल्प को मिलकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। Udaipur News

नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नव नियुक्त कार्मिक एवं आमजन उपस्थित रहे। जिले के प्रत्येक ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने का अवसर प्राप्त किया। Udaipur News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News