असम राज्य का बालक गुमशुदा हालात में मिला उदयपुर
कोराना महामारी में मिली गुमशुदा बालक को आश्रय स्थल पहुचाया
बालक गुजरात राज्य में काम करने जा रहा था परन्तु बालक को ट्रक चालक फतहपुरा चौराहा उदयपुर में उतार कर छोड़ कर चला गया
जनार्दनराय नागर राजस्थान विधापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक चाइल्ड लाइन नोडल संस्थान,उदयपुर स्कूल ऑफ़ सोशल वर्क महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से संचालित कोलेब संस्थान सेवामंदिर द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन को मिला गुमशुदा बालक की कोविड जांच करा कर बाल कल्याण समिति प्रस्तुत कर आसरा विकास संस्थान में अस्थायी आश्रय दिलाया गया।
चाइल्ड लाइन टीम सदस्य मोहन लोहार द्वारा प्राप्त सूचना को अविलम्ब करते हुय चाइल्डलाइन कोलेब समन्वयक विमला चौहान को सूचित किया इस पर टीम द्वारा बालक को पास पहुँच कर बालक को संभाला।
जिला समन्वयक नवनीत औदिच्य ने बताया की उदयपुर में फतहपुरा पर एक बालक मिला जो की अपना नाम सुमित दास उम्र 16 वर्ष निवासी जलालपुर जिला गुवाहाटी राज्य असाम का रहने वाला बताया गया, किशोर की सुचना उदयपुर चाइल्डलाइन डायरेक्टर डॉ. लाला राम जाट को दी गयी।
बालक गुजरात राज्य में काम करने जा रहा था परन्तु बालक को ट्रक चालक फतहपुरा चौराहा उदयपुर में उतार कर छोड़ कर चला गया। साथ ही चाइल्डलाइन सदस्य मोहन लाल लोहार को सुचना मिलने पर तुरंत बालक के पास पहुच कर किशोर की काउंसलिंग कर बालक की अम्बामाता थाना में रोजनामचा दर्ज करायी गयी फिर बालक को कोरोना जाँच करा कर बाल कल्याण समिति सदस्य राजीव मेघवाल के समक्ष प्रस्तुत कर बालक को आसरा विकास संस्थान में अस्थायी आश्रय दिलाया गया।
इस पूरी प्रक्रिया में चाइल्डलाइन उदयपुर से मोहन लाल लोहार और मोईन उपस्थित थे चाइल्ड लाइन निदेशक डॉ लाला राम जाट द्वारा बताया गया कि संबंधित बालक से ट्रक ड्राइवर और उसके लाने के संबंध में काउंसिलिंग करके पता लगाया जाएगा और उस ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा ।
