Udaipur Times, Chittorgarh News, Cyber Awareness: चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिले में आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में साइबर थाना पुलिस द्वारा ऑटो एवं टैक्सी वाहनों पर साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जागरूकता पंपलेट चिपकाए गए। Chittorgarh Police
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के साथ उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी ऑटो एवं टैक्सी वाहनों पर साइबर जागरूकता संबंधी पंपलेट लगाए तथा ऑटो-टैक्सी चालकों से संवाद कर उन्हें साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने एवं आमजन तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। Cyber Awareness
कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना के डीवाईएसपी रविन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस निरीक्षक सुमन कुमार, अपराध सहायक जोधाराम सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। Chittorgarh News
पुलिस अधिकारियों द्वारा ऑटो-टैक्सी चालकों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक एवं ओटीपी के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी के संबंध में जानकारी दी गई। Cyber Awareness
पुलिस द्वारा ऑटो एवं टैक्सी जैसे सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से साइबर जागरूकता संबंधी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आमजन साइबर ठगी के प्रति जागरूक होकर स्वयं को एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें। Chittorgarh Police
जिला पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक संबंधी विवरण अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।