CM भजनलाल शर्मा ने बेंगलुरू मे उद्योगपतियों से राजस्थान मे निवेश की चर्चा की

 | 
CM Bhajan Lal Sharma discusses investment in Rajasthan

 

Udaipur Times, Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को बेंगलुरु में उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में चर्चा कर कहा कि प्रदेश में व्यवसाय अनुकूल माहौल से मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विस सेक्टर में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जिससे उद्योगपतियों और निवेशकों का भरोसा मजबूत बना है और प्रदेश में निवेश आकर्षित हो रहा है। इस दौरान उन्होंने राजस्थान में निवेश की संभावनाओं और विभिन्न उद्योग क्षेत्रों में विस्तार की योजनाओं को लेकर चर्चा की।

राजस्थान की औद्योगिक नीतियों, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी, कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता और पारदर्शी प्रक्रियाओं के जरिए औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के साथ-साथ निवेश को बढ़ावा मिल रहा है।

मुख्यमंत्री से विभिन्न निवेशकों ने नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स लगाने और मौजूदा कामकाज को बढ़ाने के संबंध में चर्चा की। इनमें सेमीकंडक्टर और एआई-बेस्ड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, एयरोस्पेस और डिफेंस कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, कॉपर प्रोसेसिंग और वैल्यू-एडिशन प्रोजेक्ट्स, एमएसएमई के लिए इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल पार्क, बायो-एनर्जी और एग्री-इनोवेशन पार्क, टेक्निकल टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, फुटवियर प्रोडक्शन यूनिट्स, कोल्ड-चेन और रेफ्रिजरेशन मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम, रबर रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट्स, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स और जीसीसी ऑपरेशन्स से संबंधित प्रमुख प्रस्ताव शामिल थे।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News