CM भजनलाल शर्मा ने उदयपुर संभाग को 924 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगातें

 | 
CM bhajanlal Sharma Udaipur Visit

 

 

Udaipur Times, CM Bhajanlal Sharma Udaipur Visit: मुख्यमंत्री शनिवार को उदयपुर संभाग के दौर पर रहे जहां उन्होंने उदयपुर संभाग के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास प्रतापगढ़ जिले मे एक समारोह मे किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समारोह में उदयपुर संभाग के 7 जिलों में 924 करोड़ रुपये से अधिक के 1,452 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। CM Bhajanlal Sharma

इन विकास कार्यों में 668 करोड़ रुपये के  1,029 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 256 करोड रुपये के 423 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। उदयपुर जिले में 166.80 करोड रुपये के 526 कार्य, डूंगरपुर में 189.85 करोड़ रुपये के 105 कार्य, चित्तौड़गढ़ में 164.57 करोड़ रुपये के 88 कार्य, बांसवाड़ा में 89.68 करोड़ रुपये के 77 कार्य, प्रतापगढ़ में 109.77 करोड़ रुपये के 436 कार्य, राजसमंद में 108.50 करोड रुपये के 130 कार्य तथा सलूंबर में 95.05 करोड़ रुपये के 90 कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री की पहल पर वन उत्पादों के विपणन को मिला प्रोत्साहन

समारोह में मुख्यमंत्री ने राजस्थान जनजाति क्षेत्रीय विकास सहकारी संघ लिमिटेड (राजससंघ) द्वारा जनजातीय क्षेत्र की लघु वन उपज के संग्रहण, मूल्य संवर्धन और विपणन को प्रोत्साहित करने के लिए ‘वनगिरि’ ब्राण्ड के प्रथम शहद उत्पाद ‘आदिपराग’ (वाइल्ड फॉरेस्ट हनी) को लॉन्च किया। साथ ही, प्रदेश के वन धन विकास केन्द्रों द्वारा निर्मित उत्पादों के विपणन एवं बिक्री को बढ़ावा देने के लिए राजससंघ एवं कॉनफैड के मध्य एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। CM Bhajanlal Sharma Udaipur Visit

इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ के दीपेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर पंचामृत से अभिषेक किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। प्रतापगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक गैर नृत्य के साथ स्वागत किया गया। CM Bhajanlal Sharma

इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक, विधायक श्रीचंद कृपलानी, अर्जुन जीनगर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। 

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News