CM भजन लाल शर्मा कल उदयपुर मे अल्पप्रवास पर रहेंगे

 | 
CM Bhajanlal Sharma Short Visit Udaipur

 

Udaipur Times, CM Bhajanlal Sharma: प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा रविवार को उदयपुर के अल्पप्रवास पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1.50 बजे विशेष विमान से जयपुर से उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे दोपहर 01.55 बजे हेलीकॉप्टर से बांसवाड़ा के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के लिए रवाना होंगे।

इसके बाद, बांसवाड़ा के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर मुख्यमंत्री सायं 4.55 बजे हेलीकॉप्टर से पुनः उदयपुर एयरपोर्ट लौटेंगे। यहां पांच मिनट रुकने के बाद सायं 5 बजे विशेष विमान द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News