मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल उदयपुर में

मिशन 2030 ट्यूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ संवाद करेंगे

 | 
cm ashok gehlot

उदयपुर, 2 अक्टूबर 2023 । राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार 3 अक्टूबर की शाम 4.30 बजे हेलीकॉप्टर से उदयपुर पहुचेंगे। वे नगर निगम के टाउन हॉल में आयोजित मिशन 2030 ट्यूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ संवाद करेंगे। 

मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम उदयपुर में रहेगा। वे 4 अक्टूबर की सुबह 10.30 बजे हेलीकॉप्टर से बेणेश्वर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। मुख्यमंत्री इसी दिन शाम 5.30 बजे हेलीकॉप्टर से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 5.40 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News