मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 28 फ़रवरी को

ज़िला स्तरीय कार्यक्रम ऑडिटोरियम हॉल नगर निगम में होगा
 | 

उदयपुर 26 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में आगामी 28 फरवरी को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा नवनियुक्त अभ्यर्थियों-कार्मिकों से वर्चुअल संवाद करेंगे। 

उदयपुर में ज़िला स्तरीय कार्यक्रम ऑडिटोरियम हॉल नगर निगम में होगा। ज़िला कलक्टर नमित मेहता ने आयोजन को सफल बनाने क लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल  तथा उपनिदेशक उपप्रादेशिक रोजगार कार्यालय को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

#Udaipur #Rajasthan #EmploymentFestival #CMEvent #GovernmentJobs #UdaipurUpdates
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal