मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अन्तर्गत आवेदन आमंत्रित
उदयपुर 23 जनवरी 2026। राज्य के मूल निवासी एक लाख युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने हेतु वित्तीय संस्थान के माध्यम से ब्याज मुक्त ऋण, मार्जिन मनी, CGTMSE फी का पुनर्भरण कराये जाने के उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ की गई है।
उक्त योजना में विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार आधारित नवीन उद्यमों सहित स्थापित उद्यम के विस्तार, विविधकरण या आधुनिकीकरण हेतु ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा, जिस पर राज्य सरकार मार्जिग मनी, तथा शत-प्रतिशत ब्याज अनुदान एवं सीजीटीएमएसइ फी का पुनर्भरण के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। योजना का कियान्वयन ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
ज़िला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बताया कि योजना की पात्रता में आवेदक राजस्थान का मूल निवास होना चाहिए तथा आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। HUF, सोसायटी, भागीदारी फर्म, LLP फर्म एवं कम्पनी की स्थिति में उनका नियमानुसार पंजीयन होना आवश्यक है एवं संस्थान का 51 प्रतिशत या अधिक स्वामित्य 18 से 45 वर्ष के आयु के व्यक्तियों में निहित होना अनिवार्य है।
लाभार्थी द्वारा इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने पर राज्य सरकार की अन्य योजना में भी पात्रतानुसार लाभ हेतु पात्र होंगे। विस्तार/विविधिकरण/आधुनिकीकरण के प्रकरणों में इकाई के विद्यमान निवेश में 25 प्रतिशत वृद्धि आवश्यक होगी। आवेदक पूर्व में बैंक वित्तीय संस्थान से लिए गए ऋण में डिफाल्टर/दोषी नहीं हों।
महाप्रबन्धक ने बताया कि योजनान्तर्गत कक्षा 8 से 12 तक उत्तीर्ण आवेदकों को सेवा व व्यापार क्षेत्र के लिए 3.5 लाख तथा विनिर्माण क्षेत्र के लिए 7.5 लाख रूपये का व्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। अधिकतम 35 हजार रूपये की मार्जिन मनी भी दी जायेगी। स्नातक ITI आवेदकों को सेवा एवं व्यापार क्षेत्र के लिए 5 लाख रूपये एवं विनिर्माण क्षेत्र के लिए 10 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। अधिकतम 50 हजार रूपये की मार्जिन मनी भी दी जायेगी। अधिक जानकारी के लिए ज़िला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, में संपर्क किया जा सकता है।
#UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial #UdaipurNews #Employment #RajasthanYouth #YouthEmployment #CMYuvaSwarozgarYojana #SelfEmployment #Entrepreneurship #MSME
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
