मैगनस हॉस्पिटल को CMHO का अंतिम नोटिस

समय पर जवाब नहीं दिया तो होगी कार्रवाई 
 | 

उदयपुर 17 मार्च 2026। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अशोक आदित्य ने भुवाणा क्षेत्र के मीरा नगर स्थित मैगनस हॉस्पिटल को अंतिम नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट किया है की 6 जुलाई 2024 को इलाज में लापरवाही के मामले में जारी नोटिस का जवाब नहीं मिला तो सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे। जबकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि CMHO के पत्र में यह उल्लेख गलत है कि नोटिस का जवाब नहीं दिया गया, जबकि नोटिस का जवाब 8 अगस्त 2024 को ही प्रस्तुत कर दिया गया था ।

CMHO ने बताया कि ज़िला कलेक्टर एवं ज़िला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद पोसवाल के निर्देश पर अपूर्वा जोशी के पुत्र के इलाज में कथित लापरवाही के मामले में जांच समिति गठित की गई थी। शिकायत में बच्चे की दोनों आंखों की रोशनी जाने का आरोप लगाया गया था। समिति ने इस मामले में विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की।

जांच में अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट में उपचार के दौरान गंभीर लापरवाही, गैर-जिम्मेदाराना रवैया और मरीजों के हितों की अनदेखी के संकेत मिले हैं। साथ ही रिकॉर्ड में अनियमितता और सामान्य से अधिक सिजेरियन मामलों की बात भी सामने आई है, जिससे निजी लाभ को प्राथमिकता देने की आशंका जताई गई है।

CMHO ने कहा कि इन तथ्यों के आधार पर अस्पताल का आचरण अनुचित एवं व्यावसायिक कदाचार की श्रेणी में आता है। मामले में नैदानिक स्थापना (रजिस्ट्रेशन एवं विनियमन) अधिनियम 2010 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जा सकती है।

इस प्रकरण में पूर्व में उच्च न्यायालय में आदेश दिया गया था कि अंतिम निर्णय तक अस्पताल में पहले से भर्ती मरीजों का उपचार जारी रहेगा, लेकिन नए मरीजों की भर्ती पर रोक लगाईं थी। CMHO ने अस्पताल को अनितम अवसर देते हुए निर्देश दिए है कि शीघ्र जवाब प्रस्तुत करे, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो अस्पताल का पंजीकरण अस्थायी रूप से निरस्त करने सहित विधिक कार्रवाई की जा सकती है।

#Udaipur #RajasthanNews #UdaipurNews #BreakingNews #MedicalNegligence #HospitalNews #HealthcareIndia #PatientSafety #CMHO #BigAction #NewsAlert #IndiaNews #HealthDepartment #ClinicalEstablishmentsAct #Investigation #PublicSafety

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal