Udaipur Times, CNG Price Hike: पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर CNG किट से चलने वाले वाहन धारकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। CNG के दाम अब डीज़ल से अधिक हो गए । आज रविवार से नई दरें भी लागू हो गई है।
CNG के दाम आज से 2 रुपये प्रति किलो बढ़ गए है। अब बढ़े हुए दामों से CNG 103.50 रुपये प्रति किलो हो गई जबकि एक लीटर डीजल के दाम 98.59 प्रति लीटर है।
आपको बता दे की साल की शुरुआत यानि जनवरी 2026 मे CNG 89.16 रुपये पति किलो थी जो की नवंबर 2026 के अंत तक 103.50 रुपये प्रति किलो हो गई है।
CNG के दाम बढ़ने के एक बड़ी वजह यह भी है की मांग और सप्लाई मे बड़ा अंतर है। CNG वाहनों की बढ़ती संख्या के मुकाबले मांग के अनुरूप सप्लाई कम है।