उदयपुर के कलेक्टर चेतन राम देवड़ा हुए कोरोना पॉजिटिव

सीएमएचओ ने बताया एसिम्पटोमेटिक है कलेक्टर

 | 
14 नवंबर को स्वास्थ्य ख़राब होने पर कलेक्टर चेतन राम देवड़ा ने रूटीन चेकअप करवाया था , जिसमे उनकी कोरोना पॉजिटिव पाई गई।

उदयपुर 17 नवम्बर 2020 । वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में सक्रिय भूमिका निभा रहे उदयपुर के कलेक्टर चेतन राम देवडा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। 

जिला मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की 14 नवंबर को स्वास्थ्य ख़राब होने पर कलेक्टर चेतन राम देवड़ा ने रूटीन चेकअप करवाया था , जिसमे उनकी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। सीएमएचओ ने बताया की कलेक्टर साहब  एसिम्पटोमेटिक है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कलेक्टर क्वरेन्टाइन हो गए है।  

उल्लेखनीय है की जिले में कल तक कोरोना के कुल 7674 संक्रमित हो चुके है।  पिछले कुछ दिनों में कोरोना महामारी फिर से अपना रौद्र रूप दिखा रही है। वहीँ आमजन में भी  कोरोना को लेकर लापरवाही देखने को मिल रही है। लोग बाज़ारो में बिना मास्क और सोशल डिस्टेन्सिंग का भी ध्यान नहीं रख रहे है

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News