कलक्टर ने इंसीडेंट कमांडर्स को विवाह स्थलों के भ्रमण के दिये निर्देश

राज्य सरकार के गृह विभाग के निर्देशानुसार कोरोना प्रोटोकॉल की पालना को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

 | 
कलक्टर ने एडीएम सिटी और सभी एसडीएम से विवाह आयोजनों की सूची दिनांक व स्थानवार मांगी है

उदयपुर, 24 नवंबर 2020 । राज्य सरकार के गृह विभाग के निर्देशानुसार कोरोना प्रोटोकॉल की पालना को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने विवाह आयोजनों पर विशेष नजर रखने एवं कोरोना प्रोटोकॉल की संख्ती से पालना को लेकर नियुक्त इंसीडेंट कमांडर्स को विवाह स्थलों का नियमित भ्रमण कर जायजा लेने के निर्देश दिए है।

उन्होंने इन कमांडर्स को निर्देशित किया है कि विवाह आयोजन के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना सुनिश्चित हो और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। 

कलक्टर ने एडीएम सिटी और सभी एसडीएम से विवाह आयोजनों की सूची दिनांक व स्थानवार मांगी है एवं उन्हें इस संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिए है। साथ ही कलक्टर ने इस कार्य के लिए नियुक्त अधिकारियों को प्रतिदिन की कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी निर्देशित किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News