कलक्टर ने रविवार लॉकडाउन व रात्रिकालीन कर्फ्यू हटाया

आदेश 31 अगस्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

 | 
27 जुलाई को लगाए गए आदेश जिसमें  संपूर्ण उदयपुर जिले में रात्रि 9 से सुबह 5 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध (लॉकडाउन) लगाया गया था
उदयपुर, 31 अगस्त 2020 । जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने पूर्व में जिले में लॉकडाउन संबंधित दो आदेशों को प्रत्याहरित किया है। आदेशानुसार 27 जुलाई को लगाए गए आदेश जिसमें  संपूर्ण उदयपुर जिले में रात्रि 9 से सुबह 5 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध (लॉकडाउन) लगाया गया था, को प्रत्याहरित किया है। 
 
इसी प्रकार कलक्टर देवड़ा ने उदयपुर शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने एवं उससे आमजन के बचाव के उद्देश्य से लगाए गए प्रत्येक शनिवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन के आदेश को प्रत्याहरित कर लिया है। इसी प्रकार कलक्टर ने रात्रिकालीन कर्फ्यू के आदेश को भी वापस ले लिया है। ये आदेश 31 अगस्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News