कमिश्नर और सीएमएचओ ने किया छात्रावास का दौरा
ढिकली स्थित मॉडर्न पब्लिक रेजिडेंशियल छात्रावास में फ़ूड प्वाइजनिंग मामला
उदयपुर 19 अगस्त 2023 । ढिकली स्थित मॉडर्न पब्लिक रेजिडेंशियल छात्रावास में दो दिन पूर्व हुई फूड प्वाइजनिंग के कारण 38 आदिवासी छात्रा बीमार हुई थी। इसके संबंध में आज जनजाति आयुक्त ताराचंद मीणा और सीएमएचओ डॉक्टर शंकर एच बामनिया ने छात्रावास का दौरा किया।
छात्रावास वार्डन से मिलकर खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया। वहां उपस्थित छात्राओं से बातचीत की। वार्डन को खाने की क्वालिटी सुधारने के निर्देश दिए। सीएमएचओ बामनिया ने छात्राओं की जांच की। हीमोग्लोबिन और अन्य जांचों के लिए मेडिकल टीम भेजने का आश्वासन दिया।
जनजाति आयुक्त ताराचंद मीणा ने निर्देश दिए कि जिले के सभी छात्रावासों में मेडिकल टीम भेजकर छात्रों का परीक्षण किया जाए एवं पाई जाने वाली बीमारियों का उपचार किया जाए।