सुखाडिया सर्कल की अव्यवस्थाओं पर निगम आयुक्त की फटकार
7 दिन में सुधार के आदेश
उदयपुर 23 सितंबर 2025। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सुखाडिया सर्कल का निरिक्षण कर वहां हो रही अव्यवस्थाओं को देखकर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारियों को अगले 7 दिन में सभी व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। यदि इस समय सीमा में व्यवस्था नहीं सुधरेगी तो दोषी अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर शहरी सेवा शिविर योजना का आयोजन किया जा रहा है। भंडारी दर्शक मंडप में आयोजित हुए शिविर के दौरान कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सुखाडिया सर्कल की स्थिति के बारे में अवगत कराया गया था। इसी को लेकर मंगलवार को निगम की सभी शाखा के अधिकारियों द्वारा मौका निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में जहां पर भी अव्यवस्था पाई गई थी उसको 7 दिन में सुधारने के निर्देश दिए हैं। 7 दिन पश्चात पुनः निरीक्षण किया जाएगा। यदि व्यवस्था में सुधार नहीं होगा तो संबंधित शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
चूहों ने कर दिए बड़े खड्डे
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि सुखाडिया सर्कल फव्वारे के चारों तरफ बने पार्क में चूहों ने कही कही पर घर बना रखे है।ल जिससे पार्क उस स्थान से गंदा लग रहा है। आयुक्त ने बने हुए खड्डों को मशीन से ठीक करवाने के साथ ही खड्डे पुनः नहीं बने ऐसी व्यवस्थित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
प्रकाश व्यवस्था में नहीं रहे कमी
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने मंगलवार को सुखाडिया सर्किल पर निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर विद्युत पोल एवं लाइट अवस्थित पाई गई जिसको तुरंत ठीक करने को कहा गया, साथ ही पूरे पार्क में विद्युत व्यवस्था को लेकर कोई कमी नहीं रहे इसको लेकर भी निर्देश दिए गए हैं।
रंग रोगन से संवारे उद्यान
मंगलवार को सुखाडिया सर्कल के निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त खन्ना ने सर्किल के चारों तरफ लोहे की रेलिंग पर कलर कर और अधिक आकर्षित बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही रेलिंग के नीचे लगा रखे कर्व स्टोन जो कहीं कहीं से निकल रहे हैं उनको भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं।
आकर्षक दिखे पेड़, ऐसी ही छंगाई
सुखाडिया सर्कल पर सभी गार्डन में पेड़ों की आकर्षक छंगाई करवाई जाएगी जिससे यहां आने वाले शहर वासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी यह स्थान और अधिक आकर्षित लग सके। वर्तमान में कई पेड़ बेडौल तरीके से बड़े हो रहे हैं जो की सुंदरता को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
टूटे उपकरणों की होगी मरम्मत
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने मंगलवार को सुखाडिया सर्कल निरीक्षण पर देखा कि वहां पार्क में लगाए गए ओपन जिम के कुछ उपकरण टूटे हुए है और उनकी मरम्मत की जा सकती है। कार्य नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द ही उन्हें दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए हैं।
व्यापारियों से मिल ली जानकारी
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना द्वारा मंगलवार को सुखाडिया सर्कल का निरीक्षण किया गया, इस दौरान उन्होंने वहां पर व्यवसाय करने वाले लोगों को बुलाकर सर्कल की सफाई व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था सुचारू हो इसको लेकर बातचीत की। उन्होंने सर्कल की सफाई व्यवस्था में निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहयोग हेतु कहा ओर कचरा पात्र में ही कचरे का निस्तारण किया जाएगा इस हेतु पांबद भी किया गया।
सफाई को लेकर किया जाएगा जन जागरण
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार संज्ञान में आया कि सुखाडिया सर्किल पर कई लोगों द्वारा गार्डन में बैठकर खाने के दौरान वहां वस्तुएं गार्डन में ही छोड़ दी जाती है जिससे वहां चूहे हो गए हैं। यही चूहे गार्डन में बड़े-बड़े गड्ढे कर रहे हैं जिससे गार्डन की सुंदरता बिगड़ रही है । अतः शहर वासी उद्यान में बैठकर यदि खाने की वस्तुएं का उपयोग करते हैं तो वस्तुएं उद्यान में छोड़कर नहीं जाए वह कचरा पात्र में डालें जिससे चूहों को खाना नहीं मिलेगा।
