आयुक्त ने शहर के जर्जर भवनों की 15 दिन में मांगी लिस्ट
उदयपुर 13 मार्च 2026। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना गुरुवार को शहर कोट अंदर निगम द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे, इस दौरान उन्होंने शहर की पार्किंग व्यवस्था के साथ ही जर्जर मकानों की सूची 15 दिन में प्रेषित करने के निर्देश दिए है।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहर में स्थित लगभग 36 पोल या बड़े भवन सीवरेज कनेक्शन से वंचित थे उन्हें नगर निगम द्वारा जोड़ा गया है। इन्हीं कार्यों का गुरुवार को अवलोकन किया गया। आयुक्त के अनुसार शहर में बख्शी हाउस, धाभाई जी की पोल, बड़ा बाजार स्थित मदन पोल, नानी गली कस्तूरबा स्कूल, कोठरियों की पोल, कोठारी गली, भंडारियों की गली, दाता भेरूजी, खमेसरो का टिब्बा आदि सहित 36 ऐसे क्षेत्र जिसमें बड़ी पोल है और उसमें कई घर है यह सभी घर व्यवस्थित रूप से सीवरेज लाइन से नहीं जुड़ पाए थे उन्हें नगर निगम द्वारा कार्य करवाकर जुड़वाया गया था। इसी के साथ निगम द्वारा 112 मेन होल कवर, 180 छोटे चैंबर बनवाए गए है। यह कार्य पूर्ण हो चुका है जिस पर किए गए कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण गुरुवार को अधीक्षण अभियंता अखिल गोयल, कनिष्ठ अभियंता हिमांशु गोयल, रवि जैन आदि के साथ किया गया।
15 दिन में मांगी जर्जर भवनों की सूची
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना द्वारा गुरुवार को शहर में विकास कार्यों का किए गए निरीक्षण के दौरान शहर के जर्जर मकानों की सूची पुनः तैयार करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने 15 दिन में संपूर्ण सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जो मकान कभी भी गिर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्षा के पहले इन सभी जर्जर मकानों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आसींद हवेली पार्किंग का किया निरीक्षण
नगर निगम आयुक्त ने गुरुवार को वॉल सिटी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान आसींद की हवेली स्थित प्रथम तल पर बनी पार्किंग का भी निरीक्षण किया। आयुक्त द्वारा इसी पार्किंग स्थल का पूर्व में भी निरीक्षण किया गया था उस दौरान भी व्यवस्था सुचारू प्राप्त नहीं हुई थी और व्यवस्था सुधारने हेतु नोटिस जारी किया गया था। गुरुवार को पुनः निरीक्षण के दौरान आयुक्त खन्ना को व्यवस्था में कमी नजर आई। नोटिस मिलने के बावजूद पार्किंग संचालक द्वारा लापरवाही बरती गई जिस पर तुरंत पार्किंग फर्म पर 20 हजार रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश जारी किए है।
#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurMunicipalCorporation #SmartCityUdaipur #UdaipurDevelopment #CivicInfrastructure #UrbanDevelopment #WallCityUdaipur #RajasthanUpdates
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
