सलूम्बर में कांग्रेस, भींडर में जनता सेना, फतेहनगर में भाजपा का जलवा

सलूम्बर में कांग्रेस, भींडर में जनता सेना, फतेहनगर में भाजपा का जलवा 

नगर पालिका चुनाव का परिणाम 

 
सलूम्बर में कांग्रेस, भींडर में जनता सेना, फतेहनगर में भाजपा का जलवा

- सलूम्बर में 30 साल बाद कांग्रेस का बोर्ड

- फतेहनगर में भाजपा का बोर्ड

- भींडर में रणधीर सिंह की जनता सेना का कब्ज़ा

उदयपुर 31 जनवरी 2021। जिले के सलूंबर, भींडर और फतहनगर में हुए नगर पालिका चुनाव का परिणाम आ गए हैं। भींडर में जनता सेना का नगर पालिका अध्यक्ष बनना तय हो गया है। यहाँ 25 वार्डों वाले बोर्ड में जनता सेना को 13 सीटें, कांग्रेस को 10 और भाजपा को 2 सीटें मिली है जबकि कुबेर सेना का खाता नहीं खुला। सलूंबर नगर पालिका की सभी 25 सीटों के चुनाव परिणाम आ गए हैं। यहां कांग्रेस ने 15, भाजपा ने 8 और निर्दलीय ने 2 सीटें जीतीं। फतहनगर में 25 में से 14 सीटें जीतने वाली भाजपा का अध्यक्ष बनेगा।

सलूंबर में कांग्रेस का जलवा

सलूंबर नगर पालिका की 25 सीटों में से भाजपा ने 8, कांग्रेस ने 15 और निर्दलीय ने 2 सीटें जीतीं। वार्ड एक में कांग्रेस, वार्ड दो में भाजपा, वार्ड तीन में कांग्रेस, वार्ड चार में कांग्रेस, वार्ड पांच में कांग्रेस, वार्ड छह में कांग्रेस, वार्ड सात में भाजपा, वार्ड आठ में भाजपा, वार्ड नौ में भाजपा, वार्ड दस में कांग्रेस, वार्ड 11 में कांग्रेस, वार्ड 12 में भाजपा, वार्ड 13 में कांग्रेस, वार्ड 14 में कांग्रेस, वार्ड 15 में भाजपा, वार्ड 16 में भाजपा, वार्ड 17 में कांग्रेस, वार्ड 18 में कांग्रेस, वार्ड 19 में कांग्रेस, वार्ड 20 में कांग्रेस, वार्ड 21 में निर्दलीय, वार्ड 22 में भाजपा, वार्ड 23 में कांग्रेस, वार्ड 24 में निर्दलीय, वार्ड 25 में कांग्रेस जीती।

फतहनगर में भाजपा को बहुमत

फतहनगर-सनवाड नगर पालिका के सभी 25 वार्डो परिणाम आ गए हैं। यहां भाजपा ने 14 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया, वहीं कांग्रेस 11 वार्डो में जीतने में कामयाब हो पाई। वार्ड में 1 कांग्रेस, वार्ड 2 भाजपा, वार्ड 3 कांग्रेस, वार्ड 4 कांग्रेस, वार्ड 5 कांग्रेस, वार्ड 6 कांग्रेस, वार्ड 7 भाजपा, वार्ड 8 भाजपा, वार्ड 9 भाजपा, वार्ड 10 कांग्रेस, वार्ड 11 भाजपा, वार्ड 12 भाजपा, वार्ड 13 भाजपा, वार्ड 14 कांग्रेस, वार्ड 15 भाजपा, वार्ड 16 कांग्रेस, वार्ड 17 कांग्रेस, वार्ड 18 कांग्रेस, वार्ड 19 भाजपा, वार्ड 20 भाजपा, वार्ड 21 भाजपा, वार्ड 22 भाजपा, वार्ड 23 भाजपा, वार्ड 24 कांग्रेस, वार्ड 25 में भाजपा जीती।

भींडर में जनता सेना ने मारी बाज़ी 

भींडर नगर पालिका चुनाव की मतगणना भैरव राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई। यहां सभी 25 वार्डों के परिणाम आ चुके हैं। यहां वार्ड 01, वार्ड 08, वार्ड 10, वार्ड 11, वार्ड 14, वार्ड 19, वार्ड 21, वार्ड 22, वार्ड 23, वार्ड 25 में कांग्रेस, वार्ड 02, वार्ड 03, वार्ड 04, वार्ड 05, वार्ड 06, वार्ड 07, वार्ड 09, वार्ड 12, वार्ड 15, वार्ड 16, वार्ड 17, वार्ड 20, वार्ड 24 में जनता सेना तथा वार्ड 13 और वार्ड 18 में भाजपा के प्रत्याशी जीते।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  WhatsApp |  Telegram |  Signal

From around the web