Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर के यूनिवर्सिटी रोड से शोभागपुरा जाने वाली सड़क पर UDA की ओर से सीज की गई दुकानों के मामले में विधायक ताराचंद जैन, UDA आयुक्त अभिषेक खन्ना और दुकान मालिकों के बीच चर्चा हुई।
अधिकारियों ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाकर नियमन के लिए फाइल लगाने के निर्देश दिए। इस पर दुकानदारों ने सहमति जताई।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अशोका ग्रीन, शोभागपुरा रोड पर UDA की ओर से बनाए जा रहे चौराहे का काम लगभग पूरा हो चुका है। वहीं, ठोकर चौराहे के विस्तारीकरण के लिए वन विभाग से जमीन अधिग्रहित कर ली गई है और काम जारी है।