कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा अब 2 जुलाई को

पूर्व में यह परीक्षा 22 जून को आयोजित होनी थी 

 | 
police constable recruitment exams

उदयपुर 8 जून 2022 । कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा अब 2 जुलाई 2022 को आयोजित की जायेगी। पूर्व में यह भर्ती परीक्षा आगामी 22 जून 2022 को आयोजित किया जाना था। 

2 जुलाई 2022 को आयोजित होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों के परीक्षा केन्द्र की जानकारी शीघ्र वैबसाईट http://recruitment2.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगी। 

उल्लेखनीय है की कॉन्स्टेबल भर्ती, 2021 की दिनांक 14.05.2022 को द्वितीय पारी में आयोजित लिखित परीक्षा अपरिहार्य कारण से आदेश क्रमांक 1070 दिनांक 17.05.2022 के द्वारा निरस्त की गई थी । 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News