यूआईटी क्षेत्राधिकार में विभिन्न पुलिया, रपट एवं नालों के निर्माण कार्य शुरू


यूआईटी क्षेत्राधिकार में विभिन्न पुलिया, रपट एवं नालों के निर्माण कार्य शुरू

समस्त कार्य गुणवत्ता के साथ नियत समय पर पूर्ण करने हेतु संबंधित अभियंताओं को निर्देश प्रदान कर दिये गये हैं

 
UIT

उदयपुर। जिला कलक्टर एवं नगर विकास प्रन्यास अध्यक्ष अरविन्द कुमार पोसवाल द्वारा न्यास क्षेत्राधिकार में विकास कार्यों की समीक्षा एवं मौका निरीक्षण उपरांत दिए गये दिशा-निर्देशानुसार पुलिया, रपट एवं नालों इत्यादि के विभिन्न विकास कार्य नगर विकास प्रन्यास द्वारा शुरू कर दिये है।

न्यास सचिव श्री सावन कुमार चायल ने बताया कि राजस्व ग्राम बेदलाखुर्द के रामगिरी क्षेत्र में आयड़ (बेड़च) नदी एक छोर से दूसरे छोर पर ग्रामीणों के आने जाने एवं यातायात की सुविधा हेतु रपट का निर्माण कार्य प्रस्तावित किया गया है जिससे बेदलाखुर्द, रामगिरी, बड़गांव, चिकलवास आदि क्षेत्रों का सीधा जुड़ाव बेदला, सबलपुरा, मानपुरा व लखावली से हो जायेगा। इस रपट के लिये न्यास द्वारा राशि 52.94 लाख रुपये का कार्यादेश जारी किया जाकर मौके पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कार्य 7 माह में पूर्ण कर दिया जायेगा। 

इसके साथ ही इसी नदी पर बेदला रामगिरी (मण्डोपी) से छपरा (सबलपुरा) तक रपट निर्माण का कार्य भी प्रस्तावित किया गया है जिसके निर्माण से बड़गांव, रामगिरी से बेदला, बेदलाखुर्द, सबलपुरा का सीधा जुड़ाव हो सकेगा। उक्त रपट के लिये न्यास द्वारा राशि 69.87 लाख रुपये का कार्यादेश जारी किया जाकर मौके पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कार्य 6 माह में पूर्ण कर दिया जायेगा।

वहीं ग्राम बेदला से बड़गांव को जोड़ने वाली लिंक सड़क पर नाला नहीं होने से वर्षा ऋतु में हमेशा जल प्लावन की समस्या रहती है, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के निदान हेतु न्यास द्वारा इस लिंक रोड़ पर नाला निर्माण हेतु राशि रू. 68.91 लाख का कार्यादेश जारी किया जाकर मौके पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह कार्य 7 माह में पूर्ण कर दिया जायेगा। न्यास सचिव श्री सावन कुमार चायल द्वारा उक्त समस्त कार्य गुणवत्ता के साथ नियत समय पर पूर्ण करने हेतु संबंधित अभियंताओं को निर्देश प्रदान कर दिये गये हैं।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal