नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए उदयपुर मे नियंत्रण कक्ष स्थापित

 | 
UMC

 

Udaipur Times, Udaipur Municipal Election 2026: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा आयोजित किए जाने वाले पंचायती राज संस्थाओं और नगर पालिका आम चुनाव-2026 के मद्देनजर उदयपुर जिला प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। Udaipur Municipal Election 2026

चुनाव के दौरान मिलने वाली सभी शिकायतों की समय पर जांच और उनके त्वरित निस्तारण के लिए जिला कलेक्ट्रेट में नियंत्रण एवं शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। यह प्रकोष्ठ शिकायतों के समाधान के साथ-साथ चुनाव संबंधी सूचनाओं के संकलन और उनके सम्प्रेषण का कार्य भी संभालेगा। Udaipur Municipal Election 2026

यह नियंत्रण कक्ष जिला कलेक्ट्रेट के प्रथम तल पर स्थित कमरा नम्बर-219 (कॉन्फरेन्स हॉल) में स्थापित किया गया है। चुनाव प्रक्रिया के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष समापन तक यह प्रकोष्ठ चैबीसों घंटे क्रियाशील रहेगा। इस महत्वपूर्ण नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी बतौर प्रभारी अधिकारी, उपमहानिरीक्षक (पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, उदयपुर) को सौंपी गई है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0294-2420028  है। Udaipur Municipal Election 2026

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News