उदयपुर ज़िले में मिला 1 कोरोना रोगी

एक्टिव केस बढ़कर 3 हुए  
 
 | 
corona

उदयपुर 2 जनवरी 2024। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि आज कोविड के 50 सैम्पल लेकर जाँच की गयी जिसमें 49 नेगेटिव एवं 1 पॉज़िटिव पाया गया ।

अब तक कुल 77122 पॉज़िटिव कोरोना आए जिसमें से 76339 स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज्ड हो गये है । 3 होम आयसोलेसोन में ऐक्टिव रोगी है ।

पोजिटिव रोगी भूपालपुरा क्षेत्र से है। चिकित्सा विभाग की टीम रोगी के घर पहुंची और रोगी की हिस्ट्री ली गई। रोगी को सामान्य सर्दी खांसी थी। डॉक्टर की सलाह पर जांच करवाई तो कोविड पोजिटिव पाया गया। रोगी के घर पर पत्नी और एक बेटी जो अभी उदयपुर से बाहर है। उनसे बात कर पता किया तो दोनों में कोई लक्षण नहीं पाये गये। दोनों सामान्य है। रोगी को 7 दिनों तक आइसोलेशन में रहने के लिए पाबंद किया गया।

बढ़ते कोरोना के मध्य नज़र डॉ बामनिया ने  लोगों को जागरूक रहने , मास्क लगाने ,सोशल डिस्टेन्स रखने, सेनिटाइजर उपयोग करने को कहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News