दीपावली पर्व को देखते हुए 4 स्थानों पर नहीं होगी कोरोना सैंपलिंग

इस दौरान एमबी हॉस्पिटल के स्वाइन फ्लू वार्ड में पूर्ववत सैम्पलिंग जारी रहेगी
 | 
पिछले एक सप्ताह से त्यौहारी सीजन के कारण कोरोना सैंपलिंग कैम्प में पहले की तुलना में बहुत कम लोग जाँच कराने पहुँच रहे हैं।

उदयपुर, 12 नवंबर 2020 । पिछले एक सप्ताह से त्यौहारी सीजन के कारण कोरोना सैंपलिंग कैम्प में पहले की तुलना में बहुत कम लोग जाँच कराने पहुँच रहे हैं।

सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि पिछले सप्ताह से फतहपुरा चौकी में 19, कृषि मंडी में 20, टाउन हॉल में 16, सेक्टर 14 में 21 ही औसत कोरोना सैंपल हो रहे हैं। 

दीपावली के पर्व को देखते हुए 13 नवंबर से 16 नवंबर तक इन चारों जगहों पर कोरोना सैम्पलिंग कैम्प आयोजित नहीं किये जायेंगे। इस दौरान एमबी हॉस्पिटल के स्वाइन फ्लू वार्ड में पूर्ववत सैम्पलिंग जारी रहेगी जहाँ कोरोना संदिग्ध व्यक्ति अपनी कोरोना की जाँच करवा सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News