Corona Update-ज़िले में मिला 1 पॉजिटिव रोगी

2 एक्टिव रोगी अभी होम आइसोलेशन में है

 | 
corona

उदयपुर 29 जनवरी 2024 । कल दिनांक 28 जनवरी 2024 को कोविड के 34 सैम्पल लेकर जाँच की गयी जिसमें 33 नेगेटिव एवं 1 पॉज़िटिव पाया गया ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि अब तक कुल 77131पॉज़िटिव कोरोना आए जिसमें से 76348 स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज्ड हो गये है । 2 एक्टिव रोगी अभी होम आइसोलेशन में है ।

पोजिटिव आया रोगी पानेरीयो की मादडी क्षेत्र का निवासी है एवं जगदीश चौक में कपड़े की दुकान चलाता है। 26 जनवरी को सर्दी खांसी होने पर डॉक्टर को दिखाने पर जांच करवाई। जांच में पोजिटिव पाया गया। चिकित्सा विभाग की टीम ने रोगी के घर जाकर परिवार की हिस्ट्री ली। परिवार में पत्नी और बेटा है जिनको कोई लक्षण नहीं पाये गये। रोगी को 7 दिनों तक आइसोलेशन में रहने के लिए पाबंद किया गया।

बढ़ते कोरोना के मध्य नज़र डॉ बामनिया ने  लोगों को जागरूक रहने, मास्क लगाने, सोशल डिस्टेन्स रखने, सेनिटाइजर उपयोग करने को कहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News