Corona Update: ज़िले में मिला 1 पॉजिटिव

एक्टिव केस बढ़कर 8 हुए 

 | 
corona

उदयपुर 2 फ़रवरी 2024। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि आज कोविड के 31 सैम्पल लेकर जाँच की गयी जिसमें 30 नेगेटिव एवं 1 पॉज़िटिव पाया गया ।

अब तक कुल 77137 कोरोना पॉज़िटिव  आए जिसमें से 76348 स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज्ड हो गये है । 8 एक्टिव रोगी अभी होम आइसोलेशन में है।

पोजिटिव आया रोगी हिरन मगरी सेक्टर 3 क्षेत्र  का रहने वाला है। 31 जनवरी को सर्दी खांसी और बुखार की शिकायत होने पर डॉक्टर को दिखाने पर जांच करवाई। जांच में पोजिटिव पाया गया।चिकित्सा विभाग की टीम ने रोगी के घर जाकर परिवार की हिस्ट्री ली। परिवार में पत्नी ,दो पुत्रियां और एक पुत्र है जिनको कोई लक्षण नहीं पाये गये। रोगी की कोई ट्रावेल हिस्ट्री नहीं है। रोगी को 7 दिनों तक आइसोलेशन में रहने के लिए पाबंद किया गया।

बढ़ते कोरोना के मध्य नज़र डॉ बामनिया ने  लोगों को जागरूक रहने, मास्क लगाने ,सोशल डिस्टेन्स रखने, सेनिटाइजर उपयोग करने को कहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News