कोरोना Update 15 जुलाई 2020: आज 5 पॉजिटिव मिले उदयपुर में

उदयपुर में अब कुल संक्रमित 916  
 
 | 
कोरोना Update 15 जुलाई 2020: आज 5 पॉजिटिव मिले उदयपुर में

793 ठीक हो चुके है, 744 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 112  

अब तक जिले में 9 लोगो की हो चुकी है कोरोना से मौत
 

उदयपुर 15 जुलाई 2020। उदयपुर जिले में आज 5 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि बुधवार को जिले के 1077 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 1072 व्यक्ति नेगेटिव है और 5 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 

आज बुधवार को जिले में मिली रिपोर्ट में 5 संक्रमितों में से 1 क्लोज कांटेक्ट पाया गया है, 4 नए संक्रमित पाए गए है जिनमे 1 जीबीएच अमेरिकन स्टाफ का कोरोना वारियर्स भी शामिल है।   

आज पाए कोरोना पॉजिटिव में से 1 क्लोज कांटेक्ट अशोक नगर जावर माइन्स सराड़ा से पाया है। जबकि 4 नए संक्रमितों में से 1 जीबीएच अमेरिकन स्टाफ का कोरोना वारियर्स सवीना सेक्टर 9 का निवासी है। वहीँ 1 प्रभात नगर हिरणमगरी सेक्टर 5 से, 1 गायत्री नगर हिरणमगरी सेक्टर 5 से, 1 नीमड़ी भींडर से पाया गया है। 

इस प्रकार कुल संक्रमितों की संख्या 916 हो गई है।  इनमे से 9 की मौत हो गई है तो 793 मरीज़ ठीक हो चुके है। 744 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 112 है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News