कोरोना Update 1 जुलाई 2020: उदयपुर में आज दोपहर तक 10 कोरोना पॉजिटिव पाए गए

अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 713  
 | 

635 मरीज हो चुके है ठीक, 618 हो चुके डिस्चार्ज 

कुल एक्टिव केस 73 

उदयपुर 1 जुलाई 2020। उदयपुर जिले में आज बुधवार दोपहर तक 10 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि बुधवार सुबह जिले के 451 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 441 व्यक्ति नेगेटिव है और 10 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।  

आज बुधवार दोहपर तक की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए मरीज़ में 9 प्रवासी है और 1 क्लोज़ कांटेक्ट है। 9 प्रवासियों में से 7 मुंबई से लौटे प्रवासी है जो की गोड़वारा भानसोल मावली से है जबकि 1 प्रवासी रशिया से लौट एमबीबीएस स्टूडेंट और राताखेत मुल्ला तलाई रामपुरा निवासी है, 1 प्रवासी कर्नाटक से लौटा है और वल्लभनगर निवासी है। वहीँ 1 क्लोज कांटेक्ट कुम्भा नगर हिरणमगरी सेक्टर 4 निवासी है। 

इस प्रकार अब उदयपुर जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव 713 हो गए है। इनमे से 635 मरीज़ ठीक हो चुके है जबकि 618 ठीक हो चुके मरीज़ो को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में उदयपुर जिले में कुल एक्टिव केस 73 है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News