Corona Update -21 फ़रवरी 2024-ज़िले में मिले 5 पॉजिटिव

इसमें 3 मरीज़ शहरी क्षेत्र से और 2 मरीज ग्रामीण क्षेत्र से है

 | 
corona

उदयपुर 21 फ़रवरी 2024। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि आज कोविड के 54 सैम्पल लेकर जांच की गयी जिसमें 49 नेगेटिव एवं 5 पॉज़िटिव पाये गये। इसमें 3 मरीज़ शहरी क्षेत्र से और 2 मरीज ग्रामीण क्षेत्र से है।

अब तक कुल 77197 कोरोना पॉज़िटिव आए जिसमें से 76467 स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज्ड हो गये है । 21 एक्टिव रोगी अभी होम आइसोलेशन में है । एक रोगी अस्पताल में भर्ती हैं ।

शहरी क्षेत्र में पोजिटिव आये रोगी  हिरन मगरी,अम्बामाता और प्रताप नगर से है। ग्रामीण क्षेत्र में पोजिटिव आये रोगी गिर्वा क्षेत्र से मनवाखैडा और वल्लभनगर के नांदवेल के रहने वाले है। 

पोजिटिव रोगी के घर जाकर परिवार और क्लोज कांटेक्ट की हिस्ट्री ली। रोगीयो को 7 दिनों तक आइसोलेशन में रहने के लिए पाबंद किया गया। बढ़ते कोरोना के मध्य नज़र डॉ बामनिया ने  लोगों को जागरूक रहने , मास्क लगाने ,सोशल डिस्टेन्स रखने, सेनिटाइजर उपयोग करने को कहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News