कोरोना Update 24 July 2020: 21 पॉजिटिव मिले आज उदयपुर में

उदयपुर में अब कुल संक्रमित 1077  
 
 | 

865 ठीक हो चुके है, 830 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 199   

अब तक जिले में 13 लोगो की हो चुकी है कोरोना से मौत
 

उदयपुर 24 जुलाई 2020। उदयपुर जिले में जानलेवा साबित हो रहे कोरोना का प्रहार लगातार बढ़ता जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि शुक्रवार दिन तक जिले के 561 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 540 व्यक्ति नेगेटिव है और 21  कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज शुक्रवार दोपहर तक जिले में अब तक मिली रिपोर्ट में 21 संक्रमितों में से 15 क्लोज कांटेक्ट पॉजिटिव मिले है, 1 नए संक्रमित तथा 5 प्रवासी कोरोना से पॉजिटिव पाए गए है। 

आज पाए 15 क्लोज कांटेक्ट में से 6 भींडर से, 3 जणवा मोहल्ला इंटाली मावली से, 2 पाटिया पडूणा गिर्वा से, 1 मेहता सदन मधुबन से, 1 चायला खेड़ा इंटाली मावली से, 2 न्यू अहिंसापुरी फतेहपुरा से पाए गए है। 

1 नया संक्रमित केशव नगर यूनिवर्सिटी रोड से मिला है वहीँ गुजरात के सूरत से लौटे 5 प्रवासी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए है इनमे से 2 नांदेशमा गोगुन्दा से, 1 धाकरड़ा सगतडा सराड़ा से, 1 सिंगारा सायरा गोगुन्दा से, 1 पालिदाना सायरा से पाया गया।

इस प्रकार कुल संक्रमितों की संख्या 1077 हो गई है। इनमे से 13 की मौत हो गई है तो 865 मरीज़ ठीक हो चुके है। 830 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 199 है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News