कोरोना Update 26 July 2020: आज दोपहर तक 11 कोरोना पॉजिटिव मिले

कोरोना Update 26 July 2020: आज दोपहर तक 11 कोरोना पॉजिटिव मिले 

उदयपुर में अब कुल संक्रमित 1109   
 
 
कोरोना Update 26 July 2020: आज दोपहर तक 11 कोरोना पॉजिटिव मिले

923 ठीक हो चुके है, 865 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 173     

अब तक जिले में 14 लोगो की हो चुकी है कोरोना से मौत
 

उदयपुर 25 जुलाई 2020। उदयपुर जिले में कोरोना का तांडव जारी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि रविवार दोपहर तक जिले के 1103 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 1092 व्यक्ति नेगेटिव है और 11 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज रविवार को दोपहर तक जिले में अब तक मिली रिपोर्ट में 11 पॉजिटिव में से 3 क्लोज कांटेक्ट पॉजिटिव मिले है तथा 2 कोरोना वारियर्स पॉजिटिव पाए गए है। 5 नए पॉजिटिव पाए गए है। तथा 1 प्रवासी पॉजिटिव पाया गया है।   

आज पाए 3 क्लोज कांटेक्ट में से 1 ओगणा झाड़ोल से, 1 प्रेस कॉलोनी किशनपोल से, 1 स्टाफ पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल से पाया गया है। 2  कोरोना वारियर में से 1 डॉक्टर महाराणा भूपाल चिकित्सालय से तथा 1 नर्सिंग स्टाफ पारस जे के अस्पताल से पाया गया है। वहीँ 1 प्रवासी मुंबई से लौटा है होटल उदियापोल से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 

वहीं आज 5 नए केस भी सामने आये है जिनमे से 1 सेंट्रल एरिया रेती स्टैंड से, 1 मंगलश्री गार्डन पंचरत्न फतेहपुरा से, 1 रॉयल राज विलास शोभागपुरा से, 1 विद्या विहार कॉलोनी सुंदरवास से तथा 1 लहर अपार्टमेंट फतेहपुरा से पाया गया है।   

इस प्रकार कुल संक्रमितों की संख्या 1109 हो गई है। इनमे से 14 की मौत हो गई है तो 923 मरीज़ ठीक हो चुके है। 865 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 173 है। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal