कोरोना Update 28 July 2020: उदयपुर में 15 कोरोना पॉजिटिव मिले

उदयपुर में अब कुल संक्रमित 1157
 | 

952 ठीक हो चुके है, 903 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 191      

अब तक जिले में 14 लोगो की हो चुकी है कोरोना से मौत

उदयपुर 28 जुलाई 2020। उदयपुर जिले में कोरोना का तांडव जारी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक जिले के 657 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 642 व्यक्ति नेगेटिव है और 15 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज मंगलवार को दोपहर तक जिले में मिली रिपोर्ट में 15 पॉजिटिव में से 10 क्लोज कांटेक्ट पॉजिटिव मिले है तथा 2 कोरोना वारियर्स पॉजिटिव पाए गए है। 3 नए पॉजिटिव पाए गए है। 

आज पाए 10 क्लोज कांटेक्ट में से 1 भीलू राणा कॉलोनी मुल्ला तलाई से, 1 हिरणमगरी सेक्टर 3 से, 1 जैन मंदिर के पास सायफन से, 2 ओगणा झाड़ोल से, 1 हनुमान जी की गली भींडर से, 2 पदमपुरा भींडर से, 1 सर्वऋतु विलास स्थित पार्क से, 1 पलाना कला मावली से पॉजिटिव पाया गया है। 

2 कोरोना वारियर में से 1 फार्मासिस्ट महाराणा भूपाल चिकित्सालय से तथा 1 नर्सिंग स्टाफ गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से पॉजिटिव पाए गए है।  

वहीं आज 5 नए केस भी सामने आये है जिनमे से 1 हिरणमगरी सेक्टर 4 से, 1 अद्वास सराड़ा से तथा 1 करावली सलूम्बर से पॉजिटिव पाया गया है। 

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 1157 हो गई है। इनमे से 14 की मौत हो गई है तो 952 मरीज़ ठीक हो चुके है। 903 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 191 है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News