कोरोना Update 28 July 2020: उदयपुर में सुबह 15 तो शाम को 14 और कोरोना पॉजिटिव मिले

आज दिन भर में 29 मिलने के साथ उदयपुर में अब कुल संक्रमित 1171
 
 | 
कोरोना Update 28 July 2020: उदयपुर में सुबह 15 तो शाम को 14 और कोरोना पॉजिटिव मिले

957 ठीक हो चुके है, 927 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 200       

अब तक जिले में 14 लोगो की हो चुकी है कोरोना से मौत
 

उदयपुर 28 जुलाई 2020। उदयपुर जिले में कोरोना का तांडव जारी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि मंगलवार तक जिले के 1115 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 1086 व्यक्ति नेगेटिव है और 29 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज मंगलवार को अब तक जिले में मिली रिपोर्ट में 29 पॉजिटिव में से 21 क्लोज कांटेक्ट पॉजिटिव मिले है तथा 2 कोरोना वारियर्स पॉजिटिव पाए गए है। 6 नए पॉजिटिव पाए गए है। 

आज पाए 21 क्लोज कांटेक्ट में से 1 भीलू राणा कॉलोनी मुल्ला तलाई से, 1 हिरणमगरी सेक्टर 3 से, 1 जैन मंदिर के पास सायफन से, 2 ओगणा झाड़ोल से, 1 हनुमान जी की गली भींडर से, 2 पदमपुरा भींडर से, 6 सर्वऋतु विलास से, 1 पलाना कला मावली से, 1 सेंट्रल एरिया रेती स्टैंड से, 1 मीरा नगर भुवाणा से, 1 मालदास स्ट्रीट हाथीपोल से, 2 प्रेस कॉलोनी किशनपोल से, 1 रामद्वारा चौक धोली बावड़ी से पॉजिटिव पाया गया है। 

2 कोरोना वारियर में से 1 फार्मासिस्ट महाराणा भूपाल चिकित्सालय से तथा 1 नर्सिंग स्टाफ गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से पॉजिटिव पाए गए है।  

वहीं आज 6 नए केस भी सामने आये है जिनमे से 1 हिरणमगरी सेक्टर 4 से, 1 अद्वास सराड़ा से, 1 करावली सलूम्बर से, 1 कृषि उपज मंडी से, 1 रामद्वारा गली भूपालवाड़ी से तथा 1 कड़िया बड़गांव से पॉजिटिव पाया गया है। 

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 1171 हो गई है। इनमे से 14 की मौत हो गई है तो 957 मरीज़ ठीक हो चुके है। 927 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 200 है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News