कोरोना Update 31 जुलाई 2020: दिन की शुरआत 40 कोरोना पॉजिटिव के साथ

उदयपुर में अब कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर हुई 1294 
 
 | 

959 ठीक हो चुके है, 954 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 320         

अब तक जिले में 14 लोगो की हो चुकी है कोरोना से मौत
 
 

उदयपुर 31 जुलाई 2020। उदयपुर जिले में आज कोरोना से 40 पॉजिटिव और पाए गए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि शुक्रवार को जिले के 686 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 846 व्यक्ति नेगेटिव है और 40 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज शुक्रवार को जिले में मिली रिपोर्ट में 40 पॉजिटिव में से 30 क्लोज कांटेक्ट पॉजिटिव मिले है तथा 6 कोरोना वारियर्स पॉजिटिव पाए गए है। 3 नए केस और 1 प्रवासी पॉजिटिव पाए गए है। 
  
आज पाए गए 30 क्लोज कांटेक्ट में से दोनों भींडर से पाए गए है। 30 क्लोज़ कांटेक्ट में से 1 रामेश्वरम अपार्टमेंट मनवा खेड़ा से, 9 भींडर से, 11 भूपालवाड़ी दिल्ली गेट से, 2 अद्वास सराड़ा से, 1 भोपा मगरी हिरणमगरी सेक्टर 3 से, 1 लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास हिरणमगरी सेक्टर 6 से, 1 किशनपोल खांजीपीर से, 1 डोरे नगर हिरणमगरी सेक्टर 3 से तथा 3 तितरड़ी उदयपुर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।  
 
6 कोरोना वारियर में से 1 महाराणा भूपाल चिकित्सालय का नर्सिंग स्टाफ, 1 लैब असिस्टेंट UPHC भूपालपुरा, 1 क्लर्क BCMO ऑफिस मावली से, 1 BDO मावली से , 1 BDO झल्लारा से, 1 जिला परिषद उदयपुर से  पॉजिटिव पाया गया। जबकि 1 गुजरात के सूरत से लौटा नाकोड़ा नगर यूनिवर्सिटी रोड निवासी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।  

आज की रिपोर में 3 नए केस भी सामने आये है जिनमे 2 खरका सलूम्बर से तथा 1 ट्रेज़र टाउन बड़गांव से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 
 
इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 1294 हो गई है। इनमे से 14 की मौत हो गई है तो 959 मरीज़ ठीक हो चुके है। 954 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 320 है। 


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News