कोरोना Update 4 अगस्त 2020: उदयपुर में आज दोपहर में 22 के बाद 17 पॉजिटिव और मिले

कोरोना Update 4 अगस्त 2020: उदयपुर में आज दोपहर में 22 के बाद 17 पॉजिटिव और मिले

दिन भर में 39 मिले, अब तक कुल पॉजिटिव की संख्या 1436 
 
 
कोरोना Update 4 अगस्त 2020: उदयपुर में आज दोपहर में 22 के बाद 17 पॉजिटिव और मिले
1060 ठीक हो चुके है, 1053 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 362 

उदयपुर 4 अगस्त 2020। उदयपुर जिले में आज दोपहर तक मिली रिपोर्ट में 22 पॉजिटिव पाए गए थे, वहीँ शाम तक मिली रिपोर्ट में 17 पॉजिटिव और मिले है। इस प्रकार दिन में कुल 39 पॉजिटिव पाये गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि मंगलवार तक जिले के 545 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 506 व्यक्ति नेगेटिव है और 39 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज मंगलवार तक जिले में मिली रिपोर्ट में 39 पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 20 क्लोज़ कांटेक्ट, 14 नए केस, 1 प्रवासी तथा 4 कोरोना वारियर्स पॉजिटिव पाए गए है। 

20  क्लोज कांटेक्ट में से 5 डोरे नगर सेवाश्रम से, 1 न्यू केशव नगर पायड़ा से, 2 खाकड झाड़ोल से, 1 पाश्र्वनाथ विहार तितरड़ी से, 3 अपोज़िट आकाश गंगा काम्प्लेक्स सेक्टर 9 से, 1 तरपाल गोगुन्दा से, 5 मोगराबाड़ी सर्वऋतु विलास से तथा 2 वर्धमान नगर सुंदरवास से पाए गए है।  

14 नए केस भी सामने आये है जिनमे से 1 राधेकृष्ण नगर गोवर्धन विलास से, 1 जवाहर नगर सेक्टर 11 से, 1 खेरवाड़ा से, 1 सामुदायिक भवन के पास सेक्टर 11 से, 2 फतेहपुरा उदयपुर से, 1 चोटिया कुराबड़ से, 1 न्यू भूपालपुरा से, 1 केजड़ सराड़ा से, 1 उंदरी (गिर्वा) से, 1 खेड़ा सर्किल सेक्टर 14 से, 2 सीमेंट गली ऋषभदेव समेत 1 अम्बामाता थाने का कैदी भी पॉजिटिव पाया गया है। 

आज मिली रिपोर्ट में 4 कोरोना वारियर्स भी पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 2 महाराणा भूपाल चिकित्सालय के डॉक्टर्स और अमोलक क्लिनिक के 2 लैब टेक्नीशियन भी पॉजिटिव पाए गए है। वहीँ 1 सज्जन नगर मुल्ला तलाई निवासी मुंबई से लौटा प्रवासी भी पॉजिटिव पाया     

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 1436 हो गई है। इनमे से 14 की मौत हो गई है तो 1060 मरीज़ ठीक हो चुके है। 1053 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 362 है। 
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal