कोरोना Update 5 अगस्त 2020: उदयपुर में आज दोपहर में 29 पॉजिटिव मिले

कोरोना Update 5 अगस्त 2020: उदयपुर में आज दोपहर में 29 पॉजिटिव मिले

अब तक कुल पॉजिटिव की संख्या 1465  
 
कोरोना Update 5 अगस्त 2020: उदयपुर में आज दोपहर में 29 पॉजिटिव मिले
1060 ठीक हो चुके है, 1053 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 391  
 

उदयपुर 5 अगस्त 2020। उदयपुर जिले में आज दोपहर तक मिली रिपोर्ट में 29  पॉजिटिव पाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि बुधवार दिन तक जिले के 468 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 439 व्यक्ति नेगेटिव है और 29 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज बुधवार दोपहर तक जिले में मिली रिपोर्ट में 29 पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 9 क्लोज़ कांटेक्ट, 10 नए केस, 1 प्रवासी तथा 9 कोरोना वारियर्स पॉजिटिव पाए गए है। 

9  क्लोज कांटेक्ट में से 5 ब्रह्मपुरी तितरड़ी से, 2 टैगोर नगर हिरणमगरी सेक्टर 4 से, 1 कांजी का हाटा उदयपुर से, 1 नागदा मोहल्ला भींडर से पॉजिटिव  पाए गए है।  

10 नए केस भी सामने आये है जिनमे से 1 पानेरियों की मादड़ी से, 1 ब्राह्मणो का मोहल्ला नाई से, 1 सूर्या स्टेट्स हाउसिंग सोसाइटी सेक्टर 11 से, 1 आदिनाथ नगर प्रतापनगर से, 1 झामर कोटड़ा एकलिंगपुरा से, 2 गोवर्धन विलास थाने के कैदी, 1 कल्याणपुर ऋषभदेव से, 1 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 14 से तथा 1 हिरणमगरी सेक्टर 11 से पॉजिटिव पाया गया है। 

आज मिली रिपोर्ट में 9 कोरोना वारियर्स भी पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 8 राजस्थान राज्य परिवहन विभाग के कर्मचारी तथा 1 उदयपुर नगर निगम का कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए है। वहीँ 1 ब्राह्मणो की सेहरी नांदेशमा निवासी गुजरात के सूरत से लौटा प्रवासी भी पॉजिटिव पाया 

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 1465 हो गई है। इनमे से 14 की मौत हो गई है तो 1060 मरीज़ ठीक हो चुके है। 1053 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 391 है। 
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal