कोरोना Update 7 जुलाई 2020: उदयपुर में आज 2 कोरोना पॉजिटिव मिले

अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 795  
 | 

677 मरीज हो चुके है ठीक, 644 हो चुके डिस्चार्ज 

कुल एक्टिव केस 112 

उदयपुर 7 जुलाई 2020। उदयपुर में आज मंगलवार को 2 कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट मिली है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि मंगलवार को जिले के  680 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 668 व्यक्ति नेगेटिव है और 2 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।  

आज मंगलवार को मिली रिपोर्ट में पाए गए कोरोना पॉजिटिव में से 1 प्रवासी और 1 नया संक्रमित पाया गया है । 1 नया संक्रमित मरीज़ सेक्टर 8, पानेरियों की मादड़ी से पाया गया है इस मरीज़ की गींगला सलूम्बर की ट्रेवल हिस्ट्री है। जबकि 1 प्रवासी ओटीसी स्कीम अम्बामाता निवासी है जो की बैंगलोर से लौटा है। 

इस प्रकार अब उदयपुर जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव 795 हो गए है। इनमे से 677 मरीज़ ठीक हो चुके है जबकि 644 ठीक हो चुके मरीज़ो को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में उदयपुर जिले में कुल एक्टिव केस 112 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News