Corona Update 9 Feb 2024:आज ज़िले में मिले 4 पॉजिटिव

एक्टिव केस बढ़कर 22 हुए 

 | 
corona

उदयपुर 9 फ़रवरी 2024। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि आज कोविड के 68 सैम्पल लेकर जाँच की गयी जिसमें 64  नेगेटिव एवं 4 पॉज़िटिव पाये गये । तीन कोरोना पोजिटिव शहरी क्षेत्र से है। एक गिर्वा क्षेत्र में डाकन कोटड़ा का है।

अब तक कुल 77157 कोरोना पोजिटिव आए जिसमें से 76352 स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज्ड हो गये है । 22 होम आइसोलेशन में है। पोजिटिव आये चारों रोगी  नये है। शहरी क्षेत्र में पोजिटिव आये रोगी गायत्री नगर, सेक्टर 5,मीरा नगर, सेक्टर 6 और शोभागपुरा क्षेत्र से है।

चिकित्सा विभाग की टीम रोगियों के घर पहुंची और रोगी की हिस्ट्री ली गई। क्लोज कोंटेस्ट और परिवार के सदस्यों की जांच की और सैंपल लिए। उनमें कोई लक्षण नहीं पाये गये। रोगियों को 7 दिनों तक आइसोलेशन में रहने के लिए पाबंद किया गया।

बढ़ते कोरोना के मध्य नज़र डॉ बामनिया ने लोगों को जागरूक रहने, मास्क लगाने, सोशल डिस्टेन्स रखने, सेनिटाइजर उपयोग करने को कहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News