उदयपुर ज़िले में 18 जनवरी को मिले 3 कोरोना रोगी

पॉजिटिव आये रोगी सेक्टर 9, सवीना क्षेत्र और खेरवाड़ा से है

 | 
corona

उदयपुर 19 जनवरी 2024 । उदयपुर ज़िले में कल 18 जनवरी 2024 को कोविड के 52 सैम्पल लेकर जाँच की गयी जिसमें 49 नेगेटिव एवं 3 पॉज़िटिव पाए गए ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि दो पोजिटिव शहर से और एक ग्रामीण क्षेत्र से है। अब तक कुल 77128 पॉज़िटिव कोरोना आए जिसमें से 76343 स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज्ड हो गये है । 5 होम आइसोलेशन में है। पॉजिटिव आये रोगी सेक्टर 9 और सवीना क्षेत्र से है। ग्रामीण क्षेत्र से एक रोगी खेरवाड़ा से है।

चिकित्सा विभाग की टीम रोगी के घर पहुंची और रोगी की हिस्ट्री ली गई। सेक्टर 9 स्थित पोजिटिव 31 दिसम्बर को दिल्ली गये थे।15 जनवरी को सर्दी और बुखार की शिकायत पर डॉक्टर के कहने पर जांच करवाई। परिवार के सदस्यों और क्लोज कांटेक्ट की जांच कर सैम्पल लिए गये।

सविना स्थित पोजिटिव रोगी 22 दिसंबर को उत्तर प्रदेश अपने गांव जाकर आया था। 12 जनवरी को बीमार होने पर ईलाज करवाया। ठीक नहीं होने पर जांच करवाई। क्लोज कांटेक्ट और परिवार के लोगों की जांच के लिए सैम्पल लिए गये।

खेरवाड़ा के रोगी से उसके क्षेत्र के चिकित्सा अधिकारी ने संपर्क कर परिवार के लोगों की जांच करवाई। रोगियों को 7 दिनों तक आइसोलेशन में रहने के लिए पाबंद किया गया।

बढ़ते कोरोना के मध्य नज़र डॉ बामनिया ने लोगों को जागरूक रहने, मास्क लगाने, सोशल डिस्टेन्स रखने, सेनिटाइजर उपयोग करने को कहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News