नगर निगम में पार्षद प्रत्याशी 3.50 लाख, पालिका में 1.50 लाख तक खर्च कर सकेंगे
Udaipur Times, UMC Election 2026: उदयपुर मे आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 मे निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ की बैठक मे ते किया गया कि नगर निगम चुनाव में पार्षद पद के प्रत्याशी अधिकतम 3.50 लाख रुपए तक निर्वाचन व्यय कर सकेंगे। वहीं नगर परिषद में 2.50 लाख तथा नगरपालिका चुनाव में पार्षद प्रत्याशी के लिए अधिकतम व्यय सीमा 1.50 लाख रुपए निर्धारित है। प्रत्याशियों को निर्धारित सीमा के भीतर ही निर्वाचन से संबंधित सभी प्रकार के खर्च का लेखा-जोखा रखना होगा। UMC Election 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में हुई बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ प्रभारी एवं डीआईजी स्टाम्प रागिनी डामोर ने की। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रकोष्ठ के सह प्रभारी महेंद्र सिंह सीमर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। UMC Election 2026
बैठक में नगर निकाय चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले निर्वाचन व्यय के लिए विभिन्न आवश्यक सामग्री एवं सेवाओं की दरों के निर्धारण पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्वाचन व्यय की निगरानी, निर्धारित सीमा के अनुरूप खर्च तथा व्यय विवरण प्रस्तुत करने संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। UMC Election 2026
15 दिन में देना होगा व्यय विवरण
निर्वाचन व्यय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधान की जानकारी देते हुए बताया गया कि चुनाव परिणाम की घोषणा के 15 दिनों के भीतर प्रत्येक प्रत्याशी को अपना निर्वाचन व्यय विवरण संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। व्यय विवरण में निर्वाचन के दौरान किए गए निर्धारित मदों के खर्च का पूरा लेखा-जोखा शामिल करना होगा। UMC Election 2026
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन व्यय संबंधी नियमों एवं प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा निर्धारित दरों और व्यय सीमा के अनुरूप ही चुनावी गतिविधियां संचालित करने पर जोर दिया गया। UMC Election 2026