उदयपुर कोविड अपडेट 25 Dec - 1 पॉज़िटिव, 2 ठीक हुए

दिसम्बर में कुल 47 पोज़िटिव; 3 Omicron वेरिएन्ट से संक्रमीत

 | 
COVID in UDAIpur Udaipur News, CMHO

उदयपुर में अब तक कुल 56466 संक्रमित

उदयपुर 25  दिसंबर 2021।  CMHO उदयपुर द्वारा जारी रिपोर्ट में आज कुल 1,721 सैम्पल की रिपोर्ट मिली जिसमे से 1 पोज़िटिव केस मिला।  रिपोर्ट के अनूसार आज 2 मरीज़ ठीक हुए है।  ज़िले में एक्टिव केस घट कर 12 रह गए हैं और रिकवरी रेट भी बढ़कर 80% हो गई है। पुणे स्थित NIV से पुराने सैम्पल की आई रिपोर्ट में 3 संक्रमित सैम्पल में Omicron  वेरिएंट पाया गया है, जिसमे से एक मरीज (Male, 73 yrs) को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

आज की आई सैम्पल रिपोर्ट में संक्रमण दर 0.06% है। दिसम्बर में अब तक कुल 47 संक्रमित मिले हैं। एक बार कोरोना फ्री होने के बाद नवंबर 3 से अब तक 61 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमे शहरी क्षेत्र के 53 मरीज हैं और ग्रामीण इलाकों के 8 संक्रमित रहे। इस दरमियान 61 पोज़िटिव में से 49 मरीज़ ठीक हुए हैं।

आज इन क्षेत्रो से पाए गए पॉजिटिव 

प्रभात नगर, हिरण मगरी।  आज की रिपोर्ट में पाए पॉजिटिव में 1 नया केस है।

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 56466 पॉज़िटिव पाए गए हैं, जबकि 55700 लोग ठीक हो चुके है।  वर्तमान में 11 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं, और एक मरीज जिनमें Omicron वेरिएंट मिल है, अस्पताल में भर्ती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News