असम के राज्यपाल कटारिया ने उदयपुर में किया 60.44 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास


असम के राज्यपाल कटारिया ने उदयपुर में किया 60.44 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

 
Udaipur Development Work Inaugurated by Gulabchand Kataria Governor of Assam, Paras Singhvi

असम के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा गुरुवार को उदयपुर में 60.44 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।  इस दौरान उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक, उपमहापौर पारस सिंघवी, निर्माण समिति अध्यक्ष ताराचंद जैन, समाजसेवी भगवान छाबड़ा, ओ पी चपलोत, आदि सम्मानीय नागरिक मौजूद रहे।

नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि कटारिया द्वारा अपने विधायक कार्यकाल में शहर के विकास कार्यों हेतु धन राशि जारी की गई थी। अब सभी प्रकार की ओपचारिकता को पूर्ण करते हुए नगर निगम द्वारा वार्ड 49 रेगर कॉलोनी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलोचिस्तान के झर्जर भवन को ध्वस्त कर नए भवन का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। 30.44 लाख रुपए की लागत से भवन का निर्माण करवाया जाएगा। भवन में भूतल पर कमरों का निर्माण, प्रथम तल पर दो कमरों का निर्माण सहित भवन की रिपेयरिंग एवं मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

इसी तरह वार्ड 61 अशोक नगर गौशाला में सी.सी रोड व पानी की टंकी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह कार्य 30 लाख की लागत से संपन्न होंगे। निर्मित पानी की टंकी की क्षमता 60 हजार लीटर होंगी। यह भूतल से लगभग 20 फीट ऊपर बनाई जायेगी जिससे पास के शमशान में भी पानी की आपूर्ति आसानी से हो सकेगी। इसी के साथ यही पर स्नानघर का रिनोवेशन कार्य, सीसी रोड निर्माण कार्य भी संपन्न होंगे।

गुलाबचंद कटारिया ने दोनों कार्यक्रम में अपने लिए उदयपुर शहर को महत्वपूर्ण बताया। कटारिया ने कहा कि शहर ने मुझे बहुत ऊंचाइयों पर पहुंचाया है तो मेरा भी कर्तव्य है कि इस शहर का चहूं मुखी विकास होना चाहिए। नैसर्गिक सौंदर्य के चलते यह शहर पूरे विश्व में अपना अलग स्थान रखता है। हमें केवल इसे संजो कर रखना है। देवास योजना या कोई अन्य महत्वपूर्ण कार्य हो उदयपुर शहर को कभी भी विकास में कमी नहीं रखना दी जाएगी।

कटारिया ने कहा कि हमने कभी भी जाति धर्म को लेकर विकास कार्य नहीं किया है। जितना मंदिर में कार्य करवाया होगा उतना ही मस्जिद में भी काम करवाया है। एलिवेटेड रोड के लिए सभी शहरवासियों को एक राय होकर इसमें आगे बढ़ने का आग्रह किया है। नगर निगम के कार्यों की सहाराना करते हुए महापौर गोविंद सिंह टाक उपमहापौर पारस सिंघवी को सभी कार्य व्यक्तिगत रूप से देखने के निर्देश दिए हैं। शहर नगर निगम के हाथों में है इसके विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। गुलाबचंद कटारिया ने आयड के विकास कार्यों में विरोध करने वाले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सकारात्मक भाव लेकर हो रहे कार्यों की सराहन करनी चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व महापौर रजनी डांगी, पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत, रवींद्र श्रीमाली विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, नगर निगम की विभिन्न समितियां के अध्यक्ष, पार्षद, निगम निर्माण शाखा के अधिकारी कर्मचारी एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal