प्रदेश में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा


प्रदेश में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

CM के पास गृह, उपमुख्यमंत्री दीया को वित्त जबकि उपमुख्यमंत्री बैरवा को परिवहन

 
Rajasthan GOvernment Minister Portfolio

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। गृह विभाग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुद अपने पास रखा है। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को वित्त के साथ छह विभाग दिए हैं। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को परिवहन के साथ चार विभागों का जिम्मा सौंपा गया हैं। 

भजनलाल शर्मा के पास कार्मिक विभाग, आबकारी विभाग , गृह विभाग, आयोजना विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, नीति निर्धारण प्रकोष्ठ, सुचना एवं जनसम्पर्क विभाग एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का ज़िम्मा रहेगा। 

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के पास वित्त विभाग, पर्यटन विभाग, कला साहित्य संस्कृति और पुरातत्व विभाग , सार्वजानिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाला अधिकारिता विभाग का ज़िम्मा रहेगा। 

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के पास तकनीकी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी सिद्धा एवं होम्योपैथी (आयुष) विभाग, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग का ज़िम्मा रहेगा। 
 
कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, ग्रामीण विकास विभाग , आपदा प्रबंधन विभाग और जन अभाव अभियोग विभाग दिया गया हैं।

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठोड को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, सुचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, युवा मामले एवं खेल विभाग, सैनिक कल्याण विभाग दिया गया है। 

कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर को स्कूली शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग तथा कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और भू-जल विभाग सौंपा है। जबकि कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल को संसदीय कार्य विभाग, विधि एवं न्याय विभाग का ज़िम्मा सौंपा गया है। 

कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत को जल संसाधन विभाग, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत को सामाजिक न्याय एवं अधकारिता विभाग, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा उपभोक्ता मामले का विभाग दिया गया है। 

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत को पशुपालन, डेयरी, गोपालन विभाग देवस्थान विभाग का ज़िम्मा सौंपा गया है। कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग और गृहरक्षा विभाग और कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा को राजस्व विभाग का ज़िम्मा दिया गया है। 

इसी प्रकार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को कृषि विपणन विभाग, अल्पसंखयक मामलात एवं वक्फ विभाग, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा को वन एवं पर्यावरण विभाग, विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी विभाग, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम दक को सहकारिता विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग दिया गया है। 

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा को नगरीय विकास विभाग एवं स्वायत्त शासन विभाग जबकि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  हीरालाल नागर को ऊर्जा  विभाग दिया गया है। 

वहीँ राजयमंत्री ओटाराम देवासी को पंचायती राज विंभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, राजयमंत्री डॉ मंजू बाघमार को सार्वजानिक निर्माण विभाग, उपनिवेशन विभाग एवं बाल अधिकारिता विभाग,  राजयमंत्री विजय सिंह को राजस्व विभाग, युवा मामले एवं खेल विभाग तथा  राजयमंत्री जवाहर सिंह को गृह विभाग, पशुपालन विभाग और मत्सय विभाग का ज़िम्मा मिला है।

List:

मंत्री का नाम Designation विभाग
भजन लाल शर्मा  मुख्य मंत्री कार्मिक विभाग
आबकारी विभाग
गृह विभाग
आयोजना विभाग
सामान्य प्रशासन विभाग
निति निर्धारण प्रकोष्ठ मुख्यमंत्री सचिवालय
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग
भ्रष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो
दिया कुमारी  उप मुख्य मंत्री वित्त विभाग
पर्यटन विभाग
कला साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग
सार्वजनिक निर्माण विभाग
महिला एवं बाल विकास विभाग
बाल आधिकारिता विभाग
प्रेम चंद बैरवा  उप मुख्य मंत्री तकनिकी शिक्षा
उच्च शिक्षा
आयुर्वेद, योग व् प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी (आयुष)
परिवहन एवं सड़क सुरक्षा
डॉ. किरोड़ी लाल मीना कैबिनेट मंत्री  कृषि एवं उद्यानिकी
ग्रामीण विकास
आपदा पप्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा
जन अभियोग निराकरण
गजेंद्र सिंह खींवसर कैबिनेट मंत्री  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ कैबिनेट मंत्री  उधयोग एवं वाणिज्य;
सूचना प्रौधयोगिकी एवं संचार;
युवा मामले और खेल;
कौशल, नियोजन एवं उधमिता;
सैनिक कल्याण
बाबूलाल खराड़ी कैबिनेट मंत्री  जनजाती क्षेत्रीय विकास;
गृह रक्षा
मदन दिलावर कैबिनेट मंत्री  विद्यालय शिक्षा;
पंचायती राज;
संस्कृत शिक्षा
जोगाराम पटेल कैबिनेट मंत्री  संसदीय कार्य;
विधि एवं विधिक कार्य, विधि परमर्षिय कार्यालय;
न्याय
सुरेश सिंह रावत कैबिनेट मंत्री  जल संसाधन;
जल संसाधन आयोजना
अविनाश गेहलोत कैबिनेट मंत्री  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
जोराराम कुमावत कैबिनेट मंत्री  पशुपालन एवं डेरी;
गौ पालन;
देवस्थान
हेमन्त मीना कैबिनेट मंत्री  राजस्व विभाग;
उपनिवेशन
कन्हैयालाल चौधरी कैबिनेट मंत्री  जान स्वास्थ्य अभियांत्रिकी;
भू-जल
सुमित गोदारा कैबिनेट मंत्री  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति;
उपभोक्ता मामले
संजय शर्मा राज्य मंत्री - स्वतंत्र प्रभार वन;
पर्यावरण एवं जल वायु परिवर्तन;
विज्ञान एवं प्रोधयोगिकी
गौतम कुमार राज्य मंत्री - स्वतंत्र प्रभार सहकारिता;
नागरिक उड़डयन 
झाबर सिंह खर्रा राज्य मंत्री - स्वतंत्र प्रभार नगरीय विकास;
स्वायत्त शासन
सुरेंद्र पाल सिंह टीटी राज्य मंत्री - स्वतंत्र प्रभार कृषि विपणन विभाग;
कृषि संचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता;
इंदिरा गांधी नहर;
अल्पसंख्यिक मामलात एवं वक़्फ़
हीरालाल नागर राज्य मंत्री - स्वतंत्र प्रभार ऊर्जा विभाग
डॉ. मंजू बाघमार राज्य मंत्री सार्वजनिक निर्माण;
महिला एवं बाल विकास;
बाल अधिकारिता
कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई राज्य मंत्री उद्योग एवं वाणिज्य;
युवा मामले और खेल;
कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता;
नीति निर्धारण
जवाहर सिंह बेढम राज्य मंत्री गृह;
गौ पालन;
पशुपालन एवं डेयरी;
मत्स्य
ओटाराम देवासी राज्य मंत्री पंचायती राज विभाग;
ग्रामीण विकास विभाग;
आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा
विजय सिंह राज्य मंत्री राजस्व;
उपनिवेशन;
सैनिक कल्याण


  
   

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal