संभाग स्तरीय जॉब फेयर का आयोजन

जॉब फेयर में उदयपुर संभाग के राजकीय व निजी महाविद्यालयों के लगभग 95 छात्र सम्मिलित हुए

 | 
job fair

उदयपुर 26 अप्रेल 2023 । राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय उदयपुर में संभाग स्तरीय जॉब फेयर का आयोजन बुधवार को किया गया। 

महाविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी ललित कुमार राजक ने बताया कि जॉब फेयर में उदयपुर संभाग के राजकीय व निजी महाविद्यालयों के लगभग 95 छात्र सम्मिलित हुए। 

जॉब फेयर में अहमदाबाद और उदयपुर की प्रतिष्ठित कम्पनियो ने भाग लिया। हाईली इलेक्ट्रीकल अहमदाबाद के लिए रुद्र कंपनी ने 66 विद्यार्थियों को हाथों-हाथ ऑफर लेटर प्रदान किए। दूसरी ओर उदयपुर की कंपनी यादव मेजरमेंट्स ने 12 छात्रों के साक्षात्कार लिये। 

महाविद्यालय की ओर से कंपनी प्रतिनिधियों का स्वागत नोडल ऑफिसर एवं प्राचार्य डॉ. सैयद इरशाद अली ने किया और बताया कि इस कड़ी का अंतिम जॉब फेयर अगले बुधवार 3 मई को आयोजित होगा। जॉब फेयर में जितेन्द्र बीकानेरिया, प्रहलाद मेघवाल, श्रीमती नेहा सुधांशु एवं रामलाल डांगी आदि ने सहयोग किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News