कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघन पर डीपी ज्वैलर्स सीज़

कोर्ट चौराहा स्थित डीपी ज्वैलर्स के सोशल डिस्टेंसिंग के अभाव व कोरोना प्रोटोकॉल की अनुपालना नहीं करना पाया जाने पर राजस्थान आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सीज किया गया।

 | 

कोरोना प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करवाने को लेकर पुलिस व प्रशासन की टीमों की कार्यवाही जारी है।

उदयपुर, 15 अप्रेल 2021। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्रों में कोरोना प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करवाने को लेकर पुलिस व प्रशासन की टीमों की कार्यवाही जारी है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को संयुक्त प्रवर्तन दल संख्या 17 ने शहर का दौरा किया और यहां पर कोर्ट चौराहा स्थित डीपी ज्वैलर्स के सोशल डिस्टेंसिंग के अभाव व कोरोना प्रोटोकॉल की अनुपालना नहीं करना पाया जाने पर राजस्थान आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सीज किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News