उदयपुर शहर के इन इलाकों में शुक्रवार 25 सितंबर से 72 घंटे के अंतराल पर होगी पेयजल आपूर्ति
Udaipur Times, Water Crisis in Udaipur, Udaipur Water Supply Schedule : शहर की झीलों में पानी की कम आवक रहने और कमजोर मानसून की वजह उदयपुर शहर में पेयजल आपूर्ति का अंतराल बढ़ाया जा रहा है। Water Crisis in Udaipur
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि शुक्रवार 25 सितंबर से शहर में 48 घंटो के स्थान पर 72 घंटो के अंतराल से जलापूर्ति की जाएगी। Water Crisis in Udaipur
विभाग ने इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों का आपूर्ति शेड्यूल जारी किया है। उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति के निर्धारित समय में कोई बदलाव नही किया गया है सिर्फ आपूर्ति अब प्रत्येक 48 के बजाय 72 घंटो में की जाएगी। Udaipur Water Supply Schedule
इस नई व्यवस्था में शहर के प्रमुख आवासीय क्षेत्रों के साथ पुरानी बस्तियों और ऊंचाई वाले इलाकों को भी शामिल किया गया है। सविना, सेक्टर-4, सेक्टर-5, सेक्टर-6 व सेक्टर-14, गोवर्धन विलास, पटेल सर्किल, रेलवे क्षेत्र, राजेंद्र नगर, गायत्री नगर, शांति नगर, आदर्श नगर और ज्ञान नगर सहित कई कॉलोनियों में नए निर्धारित अंतराल के अनुसार पानी पहुंचाया जाएगा। Udaipur Water Supply Schedule
इसी तरह माछला मगरा, सूरजपोल, हाथीपोल, चांदपोल, लालघाट, घंटाघर, बड़ा-छोटा भोईवाड़ा, अंबामाता, अंबावगढ़, और सज्जननगर क्षेत्र भी नई आपूर्ति व्यवस्था में शामिल हैं। फतहसागर से जुड़े शेड्यूल में लालमगरी, सज्जननगर, एकलव्य कॉलोनी, अंबावगढ़, पंचवटी, हाथीपोल, चमनपुरा, लोहार बाजार, अश्विनी बाजार, दिल्ली गेट, भुपालपुरा और अशोकनगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए भी पूर्ववर्ती समय अनुसार 72 घंटो के अंतराल में आपूर्ति की जाएगी। Udaipur Water Supply Schedule
जलदाय विभाग ने आमजन से अपील की है कि 72 घंटे के अंतराल को ध्यान में रखते हुए आवश्यक मात्रा में पानी का भंडारण करें और पानी का उपयोग मितव्ययता से करें। यह व्यवस्था आगामी मानसून तक उपलब्ध जल संसाधनों से शहर की पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है। Udaipur Water Supply Schedule