उदयपुर के कलड़वास मे 9 कमर्शियल और सनवाड के 23 इंडस्ट्रियल प्लॉटस का e-Auction 13 अक्टूबर को
Udaipur Times, Commercial Plots e-Auction, Industrial Plots e-Auction: उदयपुर के सनवाड में 23 इंडस्ट्रियल प्लॉटस तथा भामाशाह कलडवास में 9 कमर्शियल प्लॉटस की e–Auction द्वारा आवंटन किया जाएगा। जिसकी धरोहर राशि (EMD) 28 सितंबर प्रातः 10 बजे से 13 अक्टूबर सायं 6 बजे तक जमा कराई जा सकेगी जिसकी बिडिंग प्रक्रिया 14 अक्टूबर प्रातः 10 बजे से 16 अक्टूबर सायं 5 बजे तक रहेगी। Commercial Plots e-Auction
प्लग एण्ड प्ले स्कीम (plug and play scheme) के तहत IID सेन्टर कलडवास में भी 1 प्लॉट 3500 वर्गमीटर का e –Auction द्वारा रेंटल पॉलिसी (RIICO Rental Policy) के अन्तर्गत आवंटन के लिए रखा गया है। जिसकी धरोहर राशि 28 सितंबर प्रातः 10 बजे से 13 अक्टूबर सायं 6 बजे तक जमा कराई जा सकेगी। जिसकी बिडिंग प्रक्रिया 14 अक्टूबर प्रातः 10 बजे से 16 अक्टूबर सायं 5 बजे तक रहेगी। plug and play scheme
भाग लेने हेतु इच्छुक आवेदकों को ऑनलाईन आवेदन करते समय प्लॉट का 360 डिग्री फोटो व्यू एवं गुगल लोकेशन भी दिखेगा, जिससे आवेदको को प्लॉट के आस-पास की पूरी स्थिति की जानकारी प्राप्त होने के साथ-साथ प्लॉट के चयन करने व आवेदन करने में आसानी होगी। Industrial Plots e-Auction
इसके अलावा जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा राज्य सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ भी प्राप्त किया जा सकेगा। अधिक जानकारी व विस्तृत विवरण प्राप्त करने के लिये RIICO कार्यालय मे सम्पर्क किया जा सकता है साथ ही RIICO की वेबसाईट पर भी विस्तृत विवरण एवं शर्तें उपलब्ध हैं। RIICO Rental Policy